December 10, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़राज्यविवाद

कुजू के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर दो युवक की मौत, सड़क जाम

रवि कांत गोप (संवाददाता राजनगर)

राजनगर थाना क्षेत्र के हाता चाइबासा मुख्य मार्ग कुजू के समीप एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक चलियामा कालोनी के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 220 को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर राजनगर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों व परिजनों से जाम हटाने की अपील की।वहीं राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डंगुर कोड़ा भी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता होने के कई घंटो बाद लगभग रात के 2:30 बजे जाम खुला।

बता दें कि चालियामा निवासी रोशन और जुगाड़ स्कूटी से कुजू नदी की ओर गए थे ।लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के मुताबिक ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था इसी क्रम में स्कूटी चपेट में आ गया। वहीं आज सुबह दोनों युवकों के शव को राजनगर थाने से पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया।

Related posts

धर्म एकता के प्रतीक साधक राम कृष्ण परमहंस देवकी 186 तम जन्म जयंती मनाया गया

आजाद ख़बर

पत्रकारों से नहीं लिया जाएगा सदस्यता शुल्क-AISMJWA

आजाद ख़बर

आसनबनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक