Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़

जन समस्याओं की समाधान की माँगों के साथ एक दिवसीय सांकेतिक अनशन की लिखित घोषणा

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

पोटका प्रखंड में जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के नेतृत्व में आज पंचायत प्रतिनिधिओं का एक प्रतिनिधि मंडल पोटका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो से मिले तथा जन समस्याओं की समाधान की माँगों के साथ आगामी दिनांक 15/12/2020 मंगलवार को प्रखंड परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन की लिखित घोषणा दी गई।

 

जिप सदस्या द्वारा लिखी गई पत्र में चार सूत्री माँगें रखी गई है- विधवा/वृद्धावस्था पेंसन में बी.पी.एल.की बाध्यता को समाप्त किया जाय, राष्ट्रिय पारिवारिक हित लाभ योजना में भी बी.पी.एल. की अनिवार्यता को ख़त्म किया जाए, युद्ध स्तर पर ख़राब चापाकलों की मरम्मती सुनिश्चित किया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्र के ज.वि.प्र. के दुकानों में भी गेँहू का आवंटन शुरू किया जाए।

आज के प्रतिनिधि मंडल में जिप सदस्या श्रीमती मंडल के साथ पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल, शंकरदा पंचायत मुखिया श्रीमती सोहागी टुडू, तेंतला पंचायत के मुखिया सुश्री दीपांतरी सरदार, हाड़तोपा पंचायत के मुखिया श्रीमती मालती हाँसदा के अलावे वार्ड सदस्य गुरुचरण सरदार, समाजसेवी अनिल कांत भकत, वैद्यनाथ टुडू, सोमेन भकत, तापस कुमार गोप आदि मौजूद थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment