क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

डॉक्टरों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, मरीजो को हुई परेशानी

जगन्नाथ चटर्जी (संवाददाता चांडिल)

चांडिल:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा एक दिन की बुलाई गई डॉक्टरों के हड़ताल पर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी डॉक्टर के हड़ताल पर रहने से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं चांडिल अनुमंडल अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। आईएमए द्वारा बुलाई गई डॉक्टरों के एक दिनी हड़ताल पर रहने से एक्सरे, पैथोलॉजी जांच प्रभावित रहा। हालांकि हड़ताल के दौरान आपात स्थिति की सेवाएं जारी रही। डॉक्टर हड़ताल में रहने के कारण ओपीडी से सेवा बंद से कई मरीज बगैर ईलाज कराए वापस लौट गए। कुल मिलाकर डॉक्टर के हड़ताल पर रहने से कई मरीज बगैर इलाज के ही घर लौटने को विवश दिखे। चांडिल अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 एचएस शेखर ने बताया कि डॉक्टर सिर्फ आज हड़ताल पर रहे और ओपीडी सेवा छोड़ इमरजेंसी सेवा जारी है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment