क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार: अर्जुन मुंडा

नवीन प्रधान (ब्यूरो चीफ सराईकेला)

बंगाल की जनता बहुत आक्रोश में है और बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उक्त बातें आदिवासी मामलो के केन्द्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार को सरायकेला में कही। मुंडा ने कहा बंगाल की जनता यह देख रही है कि वहां की सरकार किस तरह लोगो की उपेक्षा अन्याय कर रही है। जगह जगह कार्यकर्त्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। ये लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य है और मै निश्चित रुप से कह रहा हूं कि इस बार बंगाल में बदलाव आएगा। केन्द्रीय मंत्री मुंडा शनिवार को भाजपा जिला बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा पार्टी हिचत में कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ होगा। साथ ही 14 से 16 दिसंबर तक किसानो को लेकर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। उक्त कार्यक्रमो की सफलता को लेकर बैठक किया जा रहा है जिसमें कार्यकर्त्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। बताया पूरे भारत की अर्थव्यवस्था,सम्पूर्ण विकास की दृष्टि से केन्द्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है। मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो,पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव कुणाल सारंगी, सोहन सिंह, ववन कुमार, दुखों साहू, रीता दुबे समेत अन्य उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment