क्षेत्रीय न्यूज़

जन समस्याओं की समाधान नहीं हुआ तो ‘अनशन’ ही अंतिम विकल्प

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

जीप सदस्य प्रतिभा रानी मंडल द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता में शंकरदा पंचायत मंडप परिसर में जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा कही गई,चार सूत्री माँग : 1) वृद्ध/विधवा पेंसन में बी.पी.एल. की बाध्यता को समाप्त किया जाय. 2) राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना में भी बी.पी.एल.की अनिवार्यता को खत्म किया जाय। 3) ग्रामीण क्षेत्र के ज.बि.प्र. दुकानों में भी गेँहू का आवंटन सुनिश्चित हो। 4) ख़राब चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मती कार्य शुरू हो। इन माँगों के साथ जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के नेतृत्व में 15/12/2020 को पोटका प्रखंड परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक अनशन की लिखित घोषणा प्रखंड विकास पदाधिकारी को बीते दिनों दि गई थीं तत्पश्चात जमशेदपुर के ए.डी.एम.(लॉ एन्ड वर्डर) द्वारा दूरभाष पर वर्तमान ‘ कोरोना काल ‘ में अनशन का कार्यक्रम नहीं करने का अनुरोध किया गया।उनके कथनानुसार जिप सदस्या श्रीमती मंडल आज शंकरदा पंचायत सचिवालय परिसर में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी ‘ अनशन ‘ की कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करते हुये आगामी कल – 15/12/2020 को पुन: उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिल कर अपनी माँगों को रखने की घोषणा की। श्रीमती मंडल ने कहा हम टकराव नहीं चाहते हैं , जन समस्याओं की समाधान चाहते हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ तो ‘ अनशन ‘ ही अंतिम विकल्प होगा।  प्रेस वार्ता में उनके साथ – पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल, शंकरदा पंचायत के मुखिया श्रीमती सोहागी टुडू, वॉर्ड सदस्या श्रीमती नमिता भकत, ग्राम प्रधान ठाकुर माझी, ग्राम प्रधान जितेन सरदार, ग्राम प्रधान सिदो हाँसदा, समाज सेवी अनिल कांत भकत, चैतन मार्डी (हाड़तोपा), लोथरो टुडू, सोमेन भकत, तापस कुमार गोप, पंकज मार्डी, अकुल चंद्र मंडल, भोला नाथ सोरेन, बबलू मार्डी आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment