राजनीति राज्य

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया कल तीन दिन के झारखंड प्रवास पर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया कल तीन दिन के झारखंड प्रवास पर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि श्री सैकिया पहली बार रांची आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। श्री सैकिया तीन दिनों तक विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही वे प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment