33.1 C
New Delhi
March 28, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ देश राज्य संस्कृति

केन्द्र सरकार 31 दिसंबर तक सारना धर्म कोड को मान्यता दे,अन्यथा 31जनवरी2021 को पाँच प्रदेशों में रेल रोड चक्का जाम

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड के गाँगुडीह फुटवॉल मैदान में शुक्रवार को आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक सारना धर्म को केन्द्र सकार से मान्यता दिलाने को लेकर चर्चा हुई।बैठक में आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप मे एवं विशिष्ट अतिथि मे सुमित्रा मुर्मू राष्ट्रीय संयोजक सेगेंल अभियान शरीक हुये। बैठक मे उपस्थित लोगोंं को संवोधित करते हुये सालखान मुर्मू ने कहा देश के 15 करोड़ आदिवासियों को अब तक धार्मिक मान्यता नहीं मिली है,जिसके कारण आदिवासियों को अपनी धार्मिक पहचान के लिये भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा हमने केन्द्र सरकार को 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है,अगर सारना धर्म कोड की घोषणा नहीं करते हैं तो 31जनवरी 2021 को झारखण्ड, बिहार,बंगाल, असम,उड़िसा पाँच प्रदेशों में फिर से एक बार रेल रोड चक्का जाम करेंगे।

उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार को आड़े हाथो लेते हुये कहा हेमंत सरकार ने झारखण्ड विधानसभा से सारना आदिवासी धर्म कोड को पारित कर चुप क्यों हैं।जेएमएम पार्टी सिर्फ लड्डू बाँट रहा,और विजय जुलूस निकाल कर झारखंड के आदिवासियों को गुमराह कर रहा है।जेएमएम ने जितने चुनावी वायदे किये थे,उन वायदों को एक वर्षों में एक भी काम नहीं कर पाया।उन्होंने देश भर में चल रहे किसान आन्दोलन के सम्बंध मे कहा भारत देश किसान और मजदूर की रीढ़ है।अर्थात किसान के मेहनत का फल देश को मिलता है,इसलिये देश के किसानों को सरकार न्याय मिलें आशा करते है।मौके पर जिला मुख्य संयोजक कालीपदो टुडू,चाण्डिल प्रखंड अध्यक्ष देबनाथ हेम्ब्रम,कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष दुबराज मार्डी, रामेश्वर हाँसदा,कमल हेम्ब्रम, कालीपदो मुर्मू, अनिल हाँसदा,सुनील मुर्मू, आकलू मुर्मू, सोनाराम हाँसदा,रविन्द्र हाँसदा समेत आदिवासी सेंगेल अभियान के सैकड़ो महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

महंत विद्यानंद सरस्वती पहुंचे जयदा मंदिर लिया तैयारियों का जायजा

आजाद ख़बर

विधायक सविता महतो ने 62 हजार का से बिल कराया माफ

आजाद ख़बर

किसी पालतु कुत्ते को पालने की सोचें तो भारतीय नस्ल के कुत्ते को घर लाएं: प्रधानमंत्री

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक