November 17, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़धर्मराज्य

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू पहुंचे चांडिल, सेंगेल अभियान के सभा को किया संबोधित

जगन्नाथ चटर्जी  (संवाददाता चांडिल)

सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल स्थित गांगुडीह में आदिवासी सेंगेल अभियान की सभा आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्य अथिति आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए सालखन मुर्मू ने ग्रामीणों से दारु- मुर्गा के लिये अपना कीमती वोट नहीं बेचने की बात कही। उन्होंने भारत सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2020 तक भारत सरकार सरना धर्म कोड को लागू करने की घोषणा नहीं करती है तो आगामी 31 जनवरी को बिहार,झारखंड, आसाम, बंगाल एवं ओड़िसा में एक बार फिर से रेल चक्का एवं रोड को जाम कर देंगे। झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो ने जनता के साथ धोखेबाजी की है। चुनाव मे उसने जो वायदे किये थे, उसे पूरा नही किया है।इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी की याद में प्रार्थना सभा की गई। आदिवासी सेंगेल अभियान के सभा मे दूर दराज से काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे थे।

Related posts

झारखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी

Zamir Azad

पंचग्राम विस्थापित व प्रभावित समिति ने बिहार स्पंज आयरन कंपनी के गेट को किया जाम

आजाद ख़बर

लॉकडाउन को बनाया अवसर, अब बना रहे हैं बंगला गाने का एल्बम

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक