क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

तूड़ी पुलिया के खाई में साइकिल सवार मजदूर के गिरने से मौत

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

पोटका थाना क्षेत्र के तूड़ी पुलिया के खाई में साइकिल सवार मजदूर पुलिया के नीचे गिरने से मौत। पोटका पुलिस द्वारा  घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM भेजा जा रहा है।

आपको बता दें कि नलीन महतो राजनगर थाना क्षेत्र के तूमूंग का रहने वाला है टाटा कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्य करता था रोज की तरह बीते रात के समय साइकिल से अपने घर लौट रहा था इस बीच तुरी पुलिया में के नीचे साइकिल सहित गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती शाम का बताया जा रहा है, रात भर परिवार के सदस्य खोजते रहे और कहीं पता चल नहीं पाया आज स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की सूचना दी गई जिसके बाद पोटका पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया।