क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

चांडिल में सालखन मुर्मू के आदिवासी सरना धर्म कोड को लेकर दिए बयान पर सुखराम हेंब्रम ने किया पलटवार

जगन्नाथ चटर्जी  (संवाददाता चांडिल)

चांडिल: आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने आदिवासी सरना धर्म कोड को लेकर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। चांडिल के होटल स्वर्णरखा में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा की सरना धर्म कोड को लेकर सालखन मुर्मू आदिवासियों को दिग्भ्रमित नहीं करें तथा अपनी जिम्मेवारी को निभाये। सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि भाजपा आदिवासियों का हीत चाहती है तो सरना धर्म कोड को केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलायें। उन्होंने कहा कि सालखन मुर्मू भाजपा से प्रेरित होकर यह वाते कही, उन्होंने सालखन मुर्मू पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के इशारें पर अनरगल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरना धर्म कोड को केंद्र से स्वीकृति प्रदान करे अन्यथा आदिवासी समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment