32.9 C
New Delhi
April 19, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

तमिलनाडु में फंसे मजदूरों के सहायता को सामने आए अधिकारी: पूर्वी सिंहभूम

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

पूर्वी सिंहभूम के डुमुरिया प्रखंड से 19 लड़के को डुमुरिया के ही एक एजेंट द्वारा (वेल्लाकोईल )तामिलनाडु के ” रंगा फूड्स इंडस्ट्रीज, (प्राइवेट लिमिटेड)तिरुपुर, तामिलनाडु – 638111.” में कार्यरत एक ठेकेदार के पास सौंप दिया गया है, – जिन्हें छे माह से सालभर तक कार्य करने के बावजूद अभी तक पेमेंट नहीं दिया गया है। खाने सोने की भी जो व्यवस्था है उससे उन्हें काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है, बंधक जैसा रखा गया है – पीड़ित लड़कों द्वारा अपने मोबाइल के जरिये विभिन्न लोगों को सहयोग की गुहार लगाने के बावजूद कोई सहयोग नहीं मिलने के बाद अपने दोस्त धरमु हेम्ब्रम (डोमजुड़ी, पोटका) को मदद माँगे – उन्होंने पोटका के पी.एल.वी. चयन कुमार मंडल के जरिये घटना की सुचना पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल तक पँहुचाया गया – सुचना पाने के साथ ही श्री मंडल द्वारा उक्त विषय की विस्तृत जानकारी प्रशासनिक महकमे की विभिन्न पदाधिकारीओं को देकर तामिलनाडु में फँसे हुये इन लड़कों की उद्धार की गुहार लगाई. – अंतत: डुमुरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम द्वारा विषय पर तत्परता दिखाया गया तथा दूरभाष पर उन लड़कों से वार्ता कर उनकी स्थिति से अवगत होकर यथाशीघ्र उनकी उद्धार की आश्वासन दिये – साथ ही एजेंट को पकड़ने एवं उन लड़कों को सकुशल घर वापस लाने हेतु प्रशासनीक समुचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है. तामिलनाडु में फँसे हुये लड़कें – संग्राम किस्कू, बारसा मुर्मू, शिव किस्कू, धोराम मुर्मू, धारमा मुर्मू, विक्रम हाँसदा, सुना राम हाँसदा, लक्ष्मण टुडू, सीमाल मुर्मू, कादु जांको, धोनी हेम्ब्रम, बारसा मुर्मू, राम दास मुर्मू, धार्मा मुर्मू, सनु सबर, बिक्रम हेम्ब्रम आदि इस कार्य में पोटका थाना का थाना प्रभारी तथा डुमुरिया थाना के इंस्पेक्टर का भी सरहनीय योगदान रहा है।

Related posts

पुण्यतिथि पर याद किये गये स्व सुधीर महतो

आजाद ख़बर

चांडिल लैम्पस के कोल्ड रूम का जिला सहकारिता पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

आजाद ख़बर

सूर्य उपासना का महान पर्व सूर्य के उदीयमान के साथ ही संपन्न

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक