क्षेत्रीय न्यूज़ • राज्य

चाण्डिल गोलचक्कर में प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: क्षेत्र में बढ़ते कनकनी ढंड को देखते हुये विगत दिनों सोशल मीडिया के ट्विटर के माध्यम से झारखंड युवा मोर्चा के नेता नितेश वर्मा ने परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और उपायुक्त से पुरे सरायकेला जिला के चौक चौराहे पर ढंड से बचने के लिये अलाव की व्यवस्था करने की मांग की थी। इसको संज्ञान में लेते हुये चम्पाई सोरेन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को चांडिल गोलचक्कर में अलाव जलाया।