क्षेत्रीय न्यूज़

प्रतिभा रानी मंडल की अनुशंसा तथा प्रयाश से हृदय रोगी को मिली कल्याण विभाग से सहायता राशि

अभिजीत सेन (संवाददाता पोटका)

पोटका प्रखंड के गीतीलता गांव मैं रहने वाले जवाहरलाल गोप कई साल से ह्रदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित था ह्रदय रोग से पीड़ित गीतीलता गांव निवासी जवाहरलाल गोप को उनके चिकित्सा में सहायता हेतु जिला कल्याण विभाग से दश हजार रु स्वीकृति मिला. ज्ञात रहे जिलापार्षद श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के प्रयाश से ही वर्ष 2019 को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार सहायता योजना के तहत मेडीटरीना अस्पताल में इनकी ओप्रेसन हुयी थी, वर्तमान इन्हे प्रति तीन माह में जाँच करवाना पड़ता हे साथ ही नियमित कीमती दवा भी लेनी पड़ती है – जो इनकी आर्थिक स्थिति ख़राब रहने के कारण सही ढंग से नहीं हो पा रही थी जो जान का खतरा बना हुआ था.मरीज के अनुरोध पर जिप सदस्या श्रीमती प्रतिभा रानी मंडल की अनुशंसा तथा प्रयाश से जिला कल्याण विभाग से उपचार सहायता हेतु दश हजार की राशी स्वीकृती मिली जो उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुआ. राशी पाकर पीड़ित एवं उनके परिवार में एक ख़ुशी की लहर दिखाई दी पीड़िता एवं उनके परिवार वालों ने श्रीमती प्रतिभा रानी मंडल को दिल से धन्यवाद दी. वही पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल पीड़िता के घर जाकर उनसे मिले तथा हालचाल पूछे साथ में समाज सेवी अनिल कान्त भकत भी उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment