क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

निर्मल महतो जयंती पर निकाली वाईक रैली

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के संयुक्त ग्राम सभा मंच डोबो के द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो की 70 वाँ जयंती के अवसर पर वाइक रैली निकाली।साथ ही डोबो पीपल चौक में सभा किया गया।ग्राम सभा ने डोबो पीपल चौक का नाम वीर शहीद निर्मल चौक रखा। संयुक्त ग्राम सभा मंच के अनूप महतो ने कहा डोबो गांव निर्मल महतो का ननिहाल है, झारखंड आंदोलन के दौरान निर्मल महतो अक्सर डोबो गांव से ही आंदोलन को नेतृत्व करते थे। मौके पर तड़ित महतो, अनूप महतो, राकेश महतो, केशव प्रमाणिक, भरत महतो, कालीचरण महतो, मोहन कर्मकार, आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment