क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

भाईचारा,आनंद और प्रेम को बांटने का समय है क्रिसमस, फॉदर गेब्रियल बालमूचु

रैहान अख्तर (ब्यूरो चीफ कोल्हान)

मझगाँव: ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छोटा लुन्ती चर्च में क्रिसमस पर्व की शुरुआत प्रार्थना से शुरू हुई। इसाई धर्मावलंबियों ने विशेष चर्च पूजा में हिस्सा लिया और एक दूसरे के गले मिल कर बधाईयां दी। इसाई भाइयों ने अपने अपने घरों में पुआल की चरनी बना कर उसे रंग बिरंगे कागजों व प्रकाश की व्यवस्था से सजाया था। पुआल की बनी इस चरनी में माता मरियम और पिता जोसफ के साथ कपडे़ में लिपटे प्रभु यीशु, बेथेलहम गौशाला आकर्षण का केन्द्र रही।इस अवसर पर फादर गेब्रियल बालमुचू ने कहा कि ईश्वर द्वारा दी गई मनुष्य की आजादी और मानव द्वारा किए गए पाप के कारण ही ईश्वर और मनुष्य के बीच के संबंध टूट गए हैं। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं रंगारम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment