क्षेत्रीय न्यूज़ संस्कृति

महिला विकास मंच द्वारा बच्चों और महिलाओं को खाद्य सामग्री और मिठाई का वितरण किया गया

नवीन प्रधान (ब्यूरो चीफ सराईकेला)

महिला विकास मंच द्वारा क्रिसमस के अवसर पर शुक्रवार को बिस्टुपुर्,कदमा और सोनारी में बच्चों और महिलाओं को खाद्य सामग्री और मिठाई का वितरण किया गया। टीम के सदस्यों ने बच्चों को बिस्किट, मीठा बांटने के साथ उन्हें सन्ता टोपी , मास्क ,मोम्बती वितरित किए। मंच की अध्यक्षा निशात खातून ने बताया कि बच्चों और महिलाये यह सब पाकर बहुत खुश नजर आए। इस तरह का कार्य हमारी संस्था लगातार करते हुए आयी है और आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा। अतिथि के तौर पर आमिर सोहैल वरीय उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी( जमशेदपुर),नौशाद बबलू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष (मानगो) ,समाजसेवी शक़लाइन मुश्ताक़ मौजुद थे |इस अवसर पर संस्था की सचिव नेहा, महामंत्री आशीश मुखी, सलाहकार जावेद जमाल, युवा सचिव सन्दिप चौधरी, स्मृति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment