24.1 C
New Delhi
April 25, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़ राजनीति राज्य

विधायक ने की शहीद निर्मल महतो मुर्ति का अनावरण

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

अलग राज्य आन्दोलन को पहचान दिलाने में निर्मल महतो का अग्रणी भूमिका थी:-सविता महतो

चाण्डिल: चाण्डिल अनुमंडल क्षेत्र के खूँचीडीह हाट तोला में शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो के 70वाँ जयन्ती पर इचागढ़ के विधायक सविता महतो ने फीता काट कर मूर्ति का अनावरण किया। निर्मल महतो के नाम 70 दीप जलाकर उन्हें याद किया गया। सविता महतो ने निर्मल महतो के 70वाँ जयन्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान उन्होंने कहा अलग राज्य आन्दोलन को व्यापक रूप और पहचान दिलाने में शहीद निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका थी।उनके सघर्ष की बदौलत झारखण्ड अलग राज्य बना।उनके आदर्श हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही खुशहाल व समृद्ध झारखंड बनेगा।मौके पर मुख्यमंत्री के मामा चारूचाँद किस्कु,झामुमो नेता तरूण दे,डॉ.प्रहलाद महतो,काबलू महतो,झामुमो नेता सुधीर किस्कू,अरूण टुडू,प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो,सचिव पशुपति महतो,सुरेश महतो,शिवचरण महतो,धनश्याम महतो,धीरेन महतो,सोमनाथ हेम्ब्रम, प्रभाकर सिंह सहित झामुमो के सैकड़ो महिला व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

चौका सड़क दुर्घटना में एक की मौत कई लोग घायल

ज़मीर आज़ाद

राष्ट्रीय अटल सेना जमशेदपुर महानगर के द्वारा मास्क का वितरण किया गया

आजाद ख़बर

स्पीच एंड हियरिंग क्लीनिक का उद्घाटन करने आदित्यपुर पहुंचे (स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता)

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक