क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

विधायक ने ग्रामीणों के बीच ईचागढ़ के नदीसाय में किया कंबल वितरण

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: बढ़ते हुए कड़ाके की ठंड को देखते हुए ईचागढ़ के विधायक श्रीमती सविता महतो ने शनिवार को ईंचागढ़ प्रखंड क्षेत्र नदीसाय पंचायत भवन में जरूरतमंद ग्रामीण लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। विधायक सविता महतो ने कहा जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगी।
कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके ईचागढ़ के बीडीओ सतेन्द्र कुमार महतो, प्रमुख आलमीन देवी, मुखिया कृष्ण सिंह मुंडा झामुमो के केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताय उराॅव, उपमुखिया विजयकृषण महतो, अमित सिन्हा, सुशील दास, दिपक दास सहित कई गणमान्य लोग के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment