क्षेत्रीय न्यूज़ पर्यावरण

कड़ाके की ठंड और चलता हुआ शीतलहर को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहे पर अलाप जलाने की व्यवस्था की गई

आजाद खबर इंपैक्ट

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका विधानसभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और चलता हुआ शीतलहर को देखते हुए विभिन्न चौक चौराहे पर अलाप जलाने की मांग को लेकर पोटका विधायक के विभागीय प्रतिनिधि पलटू मंडल द्वारा अंचल पदाधिकारी के नाम पर एक लिखित आवेदन दिया गया था। आज़ाद खबर द्वारा खबर को प्रमुखता के साथ दिखाने की बाद शनिवार को  पोटका चौक, आसन बनी, रखा माइन्स स्टेशन, हाता चौक, बाली चूड़ी, हरिना आदि जगहों में अलाव की व्यवस्था की गई, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों एवं फुटपाथ में बसने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।

पोटका विधानसभा क्षेत्र की हर चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था किए जाने पर अंचल कार्यालय के पूरी टीम को विधायक विभागीय प्रतिनिधि पलटू मंडल द्वारा धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सभी चौक चौराहे पर जब तक ठंड पढ़ रही है तब तक अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि इस कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल सके।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment