क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

पुलिस को चकमा देकर फरार पुजारी भवतोष शर्मा के हत्या के आरोपी को पुलिस ने फिर से दबोचा

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: विगत दिनों चौका थाना क्षेत्र में पुजारी भवतोष शर्मा की हत्या के आरोपी बासेत मांझी को सरायकेला जेल ले जाने के क्रम में पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागने में सफल रहा था। पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए आरोपी बासित माझी को फिर से दबोच लिया है। शातिर हत्या के आरोपी बासेत मांझी को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया।