देश राज्य

अगली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग अनिवार्य

यात्री सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए सरकार वाहनों की अगली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठने वाले यात्री के लिए एयरबैग अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नये वाहनों के लिए अगले वर्ष पहली अप्रैल से, और पुराने वाहनों के लिए अगले वर्ष पहली जून से इसे लागू करने का प्रस्ताव किया है। मंत्रालय ने इसके मसौदे की अधिसूचना अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। लोग इस पर अपनी टिप्पणियां और सुझाव तीस दिनों के भीतर इस ई-मेल पते पर भेज सकते हैं- सीओएमएमइएनटीएस -एमओआरटीएच @जीओवी डॉट इन पर भेज सकते हैं।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment