क्षेत्रीय न्यूज़

जन कल्याण और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर स्थानीय विधायक

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका विधानसभा: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत चागिरा पंचायत केरवाडूगरी के दो छात्रा पूनम भुमिज एवं दीपिका भूमिज जो अत्यंत गरीब परिवार से है। वह पढ़ाई करना चाहती है किंतु गरीबी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। पोटका के लोकप्रिय युवा ऊर्जावान विधायक संजीव सरदार को सूचना प्राप्त होते ही उन छात्राओं का नामांकन एल.बी.एस.एम महाविद्यालय में इंटर संकय कला में कराया। दोनो छात्राओं को किताब कॉपी, पेन और ड्रेस उपलब्ध कराया एवं आगे पढ़ाई में जितने भी खर्च आएगी उसका निर्वाहन करेंगे। दोनो छात्राओं ने विधायक महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा वह ईमानदारी और लगन के साथ मेहनत करूंगी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment