क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

विधायक सविता महतो ने दो विकलांग विस्थापितों के घर जाकर बांटा विकास पुस्तिका

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: ईंचागढ के विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम में विस्थापित हुए दो विकलांग परिवारों के बीच हेबेन पंचायत के काशीपुर गांव जाकर विकलांग दुखनी महतो एवं मृणाल कांति महतो को विकास पुस्तिका पहुंचाया। विधायक सविता महतो ने बताया कि झामुमो की सरकार बनते ही विस्थापितों के दर्द को समझते हुए लोगों का विकास पुस्तिका बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया बाकी बचे सभी विस्थापितों का भी जल्द ही विकास पुस्तिका, अनुदान राशि, पर्चा निर्गत, प्लाट संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक ने बताया उनके पति स्वर्गीय सुधीर महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा आने वाले समय में चांडिल डैम से विस्थापित हुए सभी विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर विधायक की बेटी स्नेहा महतो, केंद्रीय सदस्य काब्लू महतो आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment