December 13, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

जयपाल सिंह का मनाया गया 118 वां जन्म जयंती‌

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: प्रखंड के एनएच 33 के समीप राहड़डीह गांव में कांग्रेसियों के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा का 118 वां जन्म जयंती मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य माधव सिंह मानकी और कांग्रेस के जिला महासचिव राजू चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर झारखंड आंदोलनकारी मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। माधव सिंह मानकी ने कहा कि वे एक आंदोलनकारी के साथ-सथ हॉकी के मशहूर खिलाड़ी भी थे। इनके बताये हुए रास्ते पर हमें चलने की जरूरत है। इस मौके पर माधव सिंह मानकी, राजू चौधरी, सुकुमार गोराई, जिपालाल सिंह मुंडा, संजय लोहार सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

विधायक आज सुनेगी नीमडीह के ग्रामीणों की समस्या

आजाद ख़बर

ग्रामीणों ने डीलर द्वारा एक माह का राशन नहीं देने का लगाया आरोप

आजाद ख़बर

कुजू के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर दो युवक की मौत, सड़क जाम

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक