क्षेत्रीय न्यूज़

जयपाल सिंह का मनाया गया 118 वां जन्म जयंती‌

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: प्रखंड के एनएच 33 के समीप राहड़डीह गांव में कांग्रेसियों के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा का 118 वां जन्म जयंती मनाया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य माधव सिंह मानकी और कांग्रेस के जिला महासचिव राजू चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर झारखंड आंदोलनकारी मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। माधव सिंह मानकी ने कहा कि वे एक आंदोलनकारी के साथ-सथ हॉकी के मशहूर खिलाड़ी भी थे। इनके बताये हुए रास्ते पर हमें चलने की जरूरत है। इस मौके पर माधव सिंह मानकी, राजू चौधरी, सुकुमार गोराई, जिपालाल सिंह मुंडा, संजय लोहार सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment