क्षेत्रीय न्यूज़

जिला परिषद अनीता पारित ने किया जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा का अनावरण

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: अनुमंडल के निमडीह प्रखंड अंतर्गत एनएच 32 सिरका गांव के समीप जयपाल सिंह मुंडा के 118 वां जन्म जयंती के अवसर पर नीमडीह के जिला परिषद सदस्य अनीता पारीक ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष बैधनाथ सिंह उपस्थित थे। पार्षद अनीता पारीक ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड के महान आंदोलनकारी के साथ-सथ विश्व का मशहूर हॉकी खिलाड़ी भी थे। उनके बताए हुए रास्ते पर हमें चलने की आवश्यकता है। झामुमो नेता नितेश वर्मा, लुपुगंडीह के मुखिया जयदेव सिंह, कल्याण सिंह, वृंदावन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment