क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो ने कराया 40 हजार का बिल माफ

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रामनगर टोला डुंगरीकोल निवासी 50 वर्षीय फणी भूषण महतो का बिगत दिनों ब्रेन हेमरेज होने से परिजनो ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच के सीसीयु वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनका मौत हो गया। वहीं उनका इलाज के दौरान 40 हजार रुपया अस्पताल में बकाया बिल हो गया था।परिजनो ने इसकी सूचना इचागढ़ के विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर बिल माफ कराते हुए शव को निजि खर्च से अस्पताल से घर तक एंबुलेंस से पहुंचाया। इस आशय की जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment