क्षेत्रीय न्यूज़

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला के रक्त संग्रह समिति के अध्यक्ष बने चंदन कुमार सिंह

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)
चांडिल: रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के रक्त संग्रह अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह को समिति के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष सरायकेला के उपायुक्त इकबाल अलम अंसारी ने चंदन कुमार सिंह को प्रमाण पत्र दिया। इस संबंध में जिला से नवंबर माह में ही राज्यपाल को सदस्यों की अनुशंसा संबंधित पत्र प्रेषित कर दिया गया था। उपायुक्त ने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर श्री चंदन कुमार सिंह का मनोनयन किया है। श्री चंदन कुमार सिंह ने कोरोना काल में गरीब और जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह करने में अहम भूमिका निभाए थे। श्री चंदन कुमार सिंह को वर्ष 2021 2022 के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्त संग्रह के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment