क्षेत्रीय न्यूज़

जिला भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को सौंपा ज्ञापन, चांडिल की रेलवे फाटक को दोबारा करें चालू करने की किया मांग

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: सरायकेला परिसदन में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक के पश्चात माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा को चांडिल रेलवे फाटक संख्या KS8 को दोबारा खुलवाने को लेकर जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसावां के जिला पदाधिकारियों के साथ दिवाकर सिंह ने एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें चांंडिल रेलवेेेेेे फाटक का दोबारा चालू करने की बात कही गई। पत्र सौंपने के अवसर में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष खुदीराम सिंह सरदार, ठाकुर दास महतोो, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेन सिंह मुंडा उपस्थित थे।