क्षेत्रीय न्यूज़ पर्यावरण

प्रदूषण बोर्ड के सदस्यों ने किया चांडिल के विभिन्न कंपनियों का निरीक्षण

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

कहा 15 दिनों के अंदर प्रदूषण संबंधित खामियों को करें दूर।

चांडिल: झारखंड विधानसभा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभापति सह ईचागढ़ के स्थानीय विधायक श्रीमती सविता महतो ने पूरी टीम के साथ चांडिल अनुमंडल के चौका के विभिन्न कंपनियों का निरीक्षण किया और प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कंपनियों के आसपास प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को स्थानीय ग्रामीणों के बीच चना, गुड़ और बच्चों के बीच कॉपी कलम, पेंसिल वितरण करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने गांव से होकर गुजरने वाली सड़क पर टेंकर के द्वारा पानी का छिड़काव और ग्रामीणों के बीच मेडिकल कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। ग्रामीणों ने विधायक सविता महतो और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी सदस्यों के समक्ष कंपनियों से होने वाली कई समस्याओं का जानकारी दिया। उन्होंने प्रदूषण संबंधित खामियों को 15 दिनों के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर बंधु तिर्की, जीग्गा सोरेन होरो, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, पप्पू वर्मा, तरुण दे काबलु महतो, संजय महतो, स्नेहा महतो, चारु किस्कू, बुद्धेश्वर मार्डी सहित कई लोग उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment