क्षेत्रीय न्यूज़

पारम्परिक हथियारों के साथ करिब दो सौ ग्रामीण लाभुकों ने घेरा अनुमंडल कार्यालय

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

अनुमंडल से लेकर उपायुक्त तक किया कई बार शिकायत पर नहीं हुई कुछ कार्रवाई।

चांडिल के चौका स्थित रायडीह के राशन डीलर अश्विनी मांझी से कार्डधारकों ने उनके पास से राशन लेने से साफ इंकार कर दिया। पारंपरिक हथियारों से लैस करीब दो सौ ग्रामीण लाभुक कार्डधारीयो ने अपनी मांगों को लेकर चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अश्विनी मांझी के पीडीएस का लाइसेंस को रद्द करने का मांंग किया। लाभुक राशन डीलर अश्विनी मांझी के बजाए कादलाकोचा के राशन डीलर इंद्रनाथ महतो से अपना राशन लेना चाहते है। कार्डधारी लाभुकों का कहना है कि स्थानांतरण कर राशन डीलर इंद्रनाथ महतो से टैग नहीं किया जाता है तब तक हम लाभुक अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान लाभुकों ने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहने की बात कही। इसकी सूचना मिलने पर चांडिल बीडीओ नूतन कुमारी चांडिल अनुमंडल कार्यालय पहुंची यथा लाभुको को काफी समझाया परंतु, लाभुक अपनी मांगो पर अड़़े रहे। लाभुक बार- बार एसडीओ की आने की मांग कर रहे थे।

भूखे मर जायेंगे पर राशन डीलर से नहीं लेंगे राशन।
कई लाभुकों के राशन कार्ड डीलर के कब्जे में है।
राशन मांगने पर डीलर करते हैं दुर्व्यवहार।
लाभुकों ने गाली गलौज का लगाया आरोप।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment