Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

चांडिल के गांगुडीह में दो बाइक की सीधी टक्कर में चार घायल

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के डैम रोड स्थित गांगुडीह के समीप दो मोटर साइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार चार युवक घायल हो गया। जिसमें से दो लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवक बाइक के साथ करीब 30 फीट गढ्ढे में जा गिरा। घायलों में चौका के हेसाकोचा के राम मुंडा और मिखाईल बड़ाउध, तथा आदित्यपुर के राहुल मिश्रा तथा बृजेश मिश्रा शामिल है। इन सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेंश से चांडिल अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल मिश्रा तथा बृजेश मिश्रा को एमजीएम रेफर कर दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल और बृजेश मिश्रा काफी तेज गति से बाइक चला रहा था।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment