क्षेत्रीय न्यूज़

चाण्डिल में मनाया शिबु सोरेन व सुनिल महतो का जन्म दिन

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड बनाना है: सुखराम हेम्ब्रम

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के चाण्डिल बाजार स्थित स्वरणरेखा होटल में झारखण्ड के जनक दिसोम गुरु शिबु सोरेन का 77वाँ जन्मदिन केक काट मनाया गया।साथ ही शहीद पूर्व सांसद सुनिल महतो का जन्म दिन भी मनाया।दोनों के जन्म दिन पर झारखण्ड मामा उर्फ मुख्यमंत्री के मामा चारूचाँद किस्कू ने केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट कर मनाया।एवं शिबु सोरेन के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चाण्डिल क्षेत्र के करीब 150 बुजुर्गों,असहाय, पुरूष व महिलाओं को ढंड से बचने के लिये कंबल भी वितरण किया गया।

इस दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम ने कहा गुरूजी ने जो सपना देखा था,एवं जिस झारखंड का शिबु सोरेन ने परिकल्पना किया था।आज झामुमो के सिपाही तैयार खड़े हैं।उनका सपना के अनुरूप झारखण्ड को बनायेंगे।शिबु सोरेन जो भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड निर्माण का जो सपना देखा था,वह सपना को पुरा करने के लिये झामुमो के सिपाही संकल्प लिये है।मौके पर मुख्यमंत्री के मामा चारूचाँद किस्कू,कांचन प्रमानिक, महेंद्र ,सुधीर किस्कूहतो,दीलिप किस्कू, मोहम्मद मुरतेज अंसारी, अरूण टुडू,हाड़ीराम सोरेन,दुखू सिंह मुण्डा, शेख फरीद,भरत नाग,अभय यादव आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment