क्षेत्रीय न्यूज़ धर्म

महंत विद्यानंद सरस्वती पहुंचे जयदा मंदिर लिया तैयारियों का जायजा

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: मकर संक्रांति के अवसर पर प्राचीन काल से लगने वाली जयदा मेला का जूना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती जयदा शिव मंदिर पहुंचे और आज से चार दिन तक लगने वाले जयदा मेला में पुजा अर्चना को लेकर जानकारी लिया। जयदा के महंत केशवानंद सरस्वती के साथ चांडिल के बीडीओ नूतन कुमारी और पंचायत सेवक राम कृष्ण महतो ने नदी किनारे घोषित डेंजर जोन को बांस से बेरीकेटिंग करने का जायजा लिया और बैरिकेडिंग कराया। इस दौरान चांडिल के बीडीओ नूतन कुमारी ने कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान चांडिल के एमओ शैलेंद्र झा भी उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment