क्षेत्रीय न्यूज़

टुसू पर्व प्रकृति का उपासना है-सविता महतो

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: ईचागढ़ के विधायक सविता महतो जयदा मेला में पहुंचकर लोगों को मकर एवं टुसू पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने कहा टुसू पर्व प्रकृति का उपासना है।एवं झारखंडी समाज में संस्कृति का धरोहर है। टुसू पर्व व मकर पर्व का बेसब्री से इंतजार करने के बाद ग्रामीणों क्षेत्र के लोग खुशी का इजहार करते हैं।इसी क्रम में विधायक सविता महतो ने नीमडीह प्रखंड के आदरडीह, ओड़ीया एवं हेंसालोंग गांव में श्राद्ध कर्म तथा कुकड़ू के हाईतिरुल में टुसु मेला में शामिल हुए। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, धीरेन महतो, लंबोदर महतो,अमर महतो, राम सिंह मुर्मू, नेबु महतो,नीलू सरदार आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment