क्षेत्रीय न्यूज़

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का चौका में किया स्वागत

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार एवं महामंत्री चौधरी महतो राँची से जमशेदपुर जाने किया क्रम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानें के दौरान चौका मोड़ पर भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी शिवेश्वर महतो के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को माला पहना कर एवं भागवा साॅल देकर स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि हर जिले में भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की काम करेंगे।इस मौके पर चौका मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुम्भकार,स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक सह अधिवक्ता कमलेश सिंह,विश्व हिन्दू परिषद के कोल्हान प्रमुख युधिष्ठिर महतो,महा मंत्री सचिदान्द महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment