30.1 C
New Delhi
June 1, 2023
क्षेत्रीय न्यूज़ संस्कृति

टुसू मेला झारखण्ड संस्कृति का पहचान है: हरेलाल महतो

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड के बीरीगोड़ा में बुधवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक झूमर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो उपस्थित हुये।उन्होंने फीता काटकर झूमर संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरेलाल महतो ने कहा संस्कृति ही हम झारखंडियों की पहचान है। संस्कृति आधारित कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उसके संरक्षण के लिए एकजुट होना होगा। इस मौके पर चांडिल उपप्रमुख प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, दुर्योधन गोप, प्रदीप महतो, लखीकांत महतो आदि मौजूद थे।

Related posts

विवाहित प्रेमिका के सर चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी संग हुई फरार

गणेश सरदार के साथ सैकड़ों लोग होंगे बीजेपी में शामिल: पूर्वी सिंहभूम

आजाद ख़बर

गश्ती के दौरान अवैध लकड़ी पीकॲप वाहन पूलिस के हत्थे चढ़ी: मझगाँव

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक