Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ शिक्षा

प्रो स्व कारू माझी के प्रतिमा का अनावरण किया गया

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत हारना पंचायत के फुलझड़ी गांव में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन विभाग  मंत्री चंपई सोरेन, पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार एवं कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रों डॉक्टर गंगाधर पंडा के हाथों से कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातियों एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) विभाग के प्रो स्व कारू माझी के प्रतिमा का अनावरण किया गया। विदित हो कि प्रो कारू माझी के निधन विगत माह हो गया था।

वह कल्याण विश्वविद्यालय जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष थे। उनके निधन के पश्चात उनके पैतृक गांव पोटका प्रखंड के फुलझुरी गांव मैं उनकी प्रतिमा स्थापित किया गया है, जिसका अनावरण विधिवत रूप से किया गया बताया गया की प्रो कारू माझी एक विद्या न्य व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने जना जाति एवं क्षत्रिय भाषा के विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलसचिव जयंत शेखर, कुलानुशासन डॉ अशोक कुमार झा पूर्व कुलपति प्रो डॉक्टर शुक्ला मोहंती, डीन प्रभा खालको, जिला सदस्य समाई सोरेन, मुखिया सरस्वती मुर्मू , कोल्हन विश्वविद्यालय हो विभाग के विभागाध्यक डॉक्टर बसंत चाकी, प्रो सुभाष चंद्र महतो, डॉ आर एस दयाल, प्रो लखाई बॉसके, निशा हेंब्रम, जोबा मुर्मू,  परगना बैजू मुर्मू , सुपाई सरेन, मंटू गोप, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment