क्षेत्रीय न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर झामुमो प्रखंड कमिटी ने जरुरतमंद के बीच किया कंबल वितरण

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के चौका बस्ती में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।झामुमों चाण्डिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने जानकारी देते हुये बताया कि ईचागड़ के विधायक सविता महतो के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में करीब 60 बुजुर्गों, महिलाएं, एवं असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया, एवं इस तरह असहायों के बीच इस कंबल वितरण करने का काम विधानसभा में आगे भी जारी रहेगा।मौके पर कृष्ण किशोर महतो, लक्ष्मी कांत महतो, मथुर महतो आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment