29 C
New Delhi
April 26, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

जिला आपुर्ति शाखा के आदेशों का धज्जियां रहे डीलर अश्विनी मांझी

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल-बुधवार को प्रखंड कार्यालय में विडिओ.एवं आपूर्ति पदाधिकारी से रायडीह ग्राम प्रधान प्रफुल्ल मांझी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मिला। इन लोगोंं ने एम.ओ.प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर राशन डीलर अश्विनी मांझी के खिलाफ जल्द कारवाई की माँग की है। उन्होंने कहा आपूर्ति शाखा के आदेश के बाद भी डीलर अश्विनी मांझी ने इन्द्र महतो के दुकान को राशन स्थानांतरित नहीं करना विभागों की मिली भगत की बू आ रही है। चाण्डिल प्रखंड क्षेत्र के रायडीह गाँव स्थित अश्विनी मांझी द्वारा संचालित पीडीस दुकान से अक्टूबर, नवम्बर, व दिसम्बर 2020का आपूर्ति विभाग के गोदाम से उपलब्ध कराये गये राशन को मात्र नौ कार्डेधारियों ने ही राशन का उठाव किये हैं।

ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत के बाद जिला आपूर्ति शाखा द्वारा रायडीह के सम्पूर्ण राशन कार्डेधारियों को कादलाकोचा स्थित इन्द्र नाथ महतो के पीडीस दुकानदार के साथ टैग करने के आदेश के वावजूद भी अश्विनी मांझी द्वारा आनाकानी किया जा रहा है। एवं जिला आपूर्ति शाखा के इस आदेश के वावजूद भी अश्विनी मांझी द्वारा अवशेष भंडारित राशन सामग्रियों को कादलाकोचा के इन्द्र नाथ महतो के पीडीस दूकान को स्थानांतरित नहीं करना अपनी उँची पहुंच होने की धंस दिखा रहा है।ग्रामीण उमा महतो ने बताया ने बताया कि एम.ओ.चाण्डिल के उपस्थित में इन्द्र नाथ महतो के दुकान में राशन सामग्री वितरण करने का आदेश भी आपूर्ति शाखा द्वारा आदेश भी दिया गया है।इसके बाद भी अश्विनी मांझी द्वारा आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेशों का धज्जियां उड़ा रहे है।मौके पर प्रफुल्ल मांझी,उमापदो महतो,डोमन वास्के,प्रकाश मार्डी, आदि उपस्थित थे।

Related posts

तिरुलडीह: पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को किया जब्त

एआईडीएसओ ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का मनाया 91 वां शहादत दिवस

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त के अगुवाई में आज 40 जांच दल के द्वारा मंझगांव प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया गया निरीक्षण

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक