क्षेत्रीय न्यूज़ खेल

ईंचागढ के पिलीद में विधायक सविता महतो ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: ईंचागढ़ प्रखंड के पिलीद स्टेडियम में बुधवार को पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता व महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं पिलीद स्टेडियम मेंला में पहुंचे लोगों ने मेला का भी आनंद उठाया। वहीं महिला टीमों के साथ विधायक सविता महतो ने परिचय प्राप्त कर महिला फुटबॉल खेल का शुभारंभ कराया गया। प्रतियोगिता में कला भारती चोगा की टीम विजेता बनी। वहीं स्टेडियम मे मेला के साथ टुसु चौडल का भी प्रदर्शनी किया गया। कमेटी द्वारा विजेता टीमों एवं टुसु चौडलों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर काबलु महतो, गुप्तेश्वर महतो, मुखिया पंचानन पातर , हरेन्द्र महतो, पशुपति बागची सहित कई लोग उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment