क्षेत्रीय न्यूज़

अनुमंडल कार्यालय में रेलवे के अधिकारियों के साथ हुई त्रिपक्षीय बैठक

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, ईचागढ़ के विधायक, चांडिल बाजार समिति और रेलवे के अधिकारियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक चांडिल अनुमंडल कार्यालय में हुआ। बैठक में दस दिनों के अंदर चांडिल बाईपास में बनने वाली अंडरपस बनाने को लेकर सर्वे कराने पर सहमति हुई। करीब एक माह पहले बने चांडिल बाईपास सड़क पर हुए गड्ढे की रेलवे के द्वारा मरम्मत कराने की बात कही गई एवं बस स्टैंड में नाला को भी रेलवे के अधिकारी ने साफ कराने की बात कही। बैठक में बाजार समिति के अध्यक्ष पप्पू वर्मा, मानिकरत्न चक्रवर्ती, काबलु महतो उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment