क्षेत्रीय न्यूज़ स्‍वास्‍थ्‍य

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से अस्पताल का बिल माफ

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से अस्पताल का बिल माफ करवाया गया, दरअसल पोटका प्रखंड अंतर्गत चौकड़ी पंचायत के पाटा पानी गांव ग्राम निवासी सविता सरदार की टीएमएच में इलाज के दौरान ₹107339 का बिल हो गया था। गरीब और आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे सिर्फ ₹37000 ही अस्पताल में जमा कर पाए थे, जबकि ₹70000 परिवार को जुटाने के लिए काफी  मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था ऐसे में परिवार वालों ने स्थानीय विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और बकाया राशि माफ करवाने की गुहार लगाई, स्थानीय विधायक ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बाकी के बकाया राशि को अपने प्रयास से माफ करवाया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment