Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ शिक्षा

शिक्षिका नीलिमा देवी को स्कूल की छात्राओं ने भावभीनी विदाई

नवीन प्रधान (ब्यूरो चीफ सरायकेला)

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित न्यू कॉलोनी मध्य विद्यालय की शिक्षिका नीलिमा देवी को स्कूल की छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी 29 साल शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने के बाद विदाई के वक्त शिक्षिका के आंखों में आंसू भर आए, विदाई समारोह के बाद नीलिमा देवी ने बताया, कि 1983 में उन्होंने जिले में योगदान दिया था। 1995 में उनका पदस्थापन इस विद्यालय में हुआ। 2014 में उन्हें विद्यालय का प्रभारी बनाया गया. इस पूरे कार्यकाल में स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों का अपार स्नेह और प्यार मिला जिससे चलते पूरे सफर को उन्होंने निर्विवाद तरीके से पूरा किया, उन्होंने सहकर्मी शिक्षकों अभिभावकों एवं छात्रों के प्रति आभार प्रकट किया. वहीं स्कूल की प्राचार्य राष्ट्रपति अवार्ड विजेता संध्या प्रधान के सहयोग की उन्होंने भूरी- भूरी सराहना की। इस अवसर पर वार्ड सदस्य नथुनी प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे तथा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री केदार सिंह विशिस्ट अथिति के रूप मे उपस्थित रहे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment