26.8 C
New Delhi
April 19, 2024
क्षेत्रीय न्यूज़

75 प्रतिसत स्थानीय लोगों को रोजगार दे कंपनियां नहीं तो होगी आंदोलन: शैलेंद्र मैथी

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: झामुमो के मजदूर संगठन के रूप में काम कर रहे झारखंड श्रमिक संघ के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र मेथी ने चांडिल अनुमंडल के खूंटी पंचायत में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में मजदूरों के ऊपर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरायकेला जिले के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री मैथी ने जानकारी देते हुए कहा कि मजदूर के ऊपर शोषण और अत्याचार किसी व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जाएगा इसके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को झामुमो और झारखंड श्रमिक संघ के नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तई किया जाएगा। इस मौके पर सोनु बागची, प्रदेश प्रवक्ता रिजु मांझी, प्रफुल्ल सिंह मुंडा, भैया लाल कर्मकार, दिलीप प्रामाणिक, रंगा मांझी, सुखलाल मांझी, गुरूपदो कुम्हार, साधु सरदार, बैजनाथ मुंडा, रामेश्वर सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

रूगड़ी विभिन्न संगठन प्रतिनिधि व ग्राम सभा प्रतिनिधियों की हुई बैठक

आजाद ख़बर

जिप सदस्य के प्रयासों से हुई ग्रामीणों की समस्याओं का निदान

आजाद ख़बर

चांडिल में हुई जिला परिषद सदस्यों की अंतिम बैठक, छाया रहा अनियमितता और भ्रष्टाचार के मुद्दे

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक