क्षेत्रीय न्यूज़

मलखान सिंह गुट छोड़ शीतल दास ने थामा आजसू का दामन

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल-ईचागढ़ प्रखंड के नारो गांव निवासी शीतल दास मंगलवार को आजसु पार्टी में शामिल हुए।आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने शीतल दास को माला पहनाकर स्वागत किया तथा सदस्यता दिलाई। यहां आजसू पार्टी का दामन थामने वाले कार्यकर्ता इससे पहले भूतपूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह गुट के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे।

वहीं, भूतपूर्व विधायक के बेहद करीबी हुआ करते थे। इस दौरान हरेलाल महतो ने कार्यकर्ता को संगठन मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी का काम करें। आजसू पार्टी और सुदेश महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर गुरुपद सोरेन, लखीकांत महतो, मुरलीधर मिश्रा, मोहन महतो, वृहस्पति महतो, तुलसी महतो, सुभाष महतो आदि मौजूद थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment