क्षेत्रीय न्यूज़

गुरुचरण किस्कू और बुद्धेश्वर मार्डी को बनाया गया चांडिल बाजार समिति के मुख्य संयोजक

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू एवं झामुमो के जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी को चांडिल बाजार समिति के मुख्य संयोजक के तौर पर माला पहनाकर शामिल कराया गया। चांडिल बाजार समिति के अध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा कि इन दोनों के मार्गदर्शन में चांडिल के उन्नयन के दिशा में चांडिल बाजार समिति कार्य करेगी। इस मौके पर चांडिल बाजार समिति के अध्यक्ष पप्पू वर्मा, सचिव संजय चौधरी, उपाध्यक्ष चंदन वर्मा, गोपाल अड्डे, डब्ल्यू मंडल, गुडडू साहू, अमित चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment