28.1 C
New Delhi
July 1, 2025
क्षेत्रीय न्यूज़

सांसद के द्वारा उठाए गए आवाज का हरेलाल महतो ने किया स्वागत

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

शुक्रवार 12 फरवरी को संसद में चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्या एवं सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के संबंध में रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ ने केंद्र सरकार से मांग रखा है, उसका ईचागढ़ विधानसभा आजसू नेता हरेलाल महतो ने स्वागत किया है। विस्थापितों को हो रही समस्या को लेकर संजय सेठ ने केंद्र सरकार को अवगत करवाया है। इससे निश्चित रूप से निकट भविष्य में विस्थापितों को उनका अधिकार मिलेगा।

हरेलाल महतो ने कहा कि इसके पहले कोई भी सांसद संसद में चांडिल के विस्थापितों की समस्या की आवाज नहीं उठाया गया था। सांसद संजय सेठ की ओर से सुवर्णरेखा परियोजना के विस्थापितों को पैकेज देने एवं परियोजना के तहत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था करने की मांग की मांग की गई है।

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”

Related posts

जिला परिषद सदस्य अनीता पारीत ने किया कामरेड स्वर्गीय सुचांद महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण

मजबुरी में दूसरे राज्य की सड़क से आवागमन कर पहूँचते हैं प्रखण्ड कार्यालय: झारखंड

आजाद ख़बर

विद्यालय में ओलचिकी लिपि से पढ़ाई कराये सरकार: सालखान मुर्मू

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक