Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

एनएच 33 पर भुईयांडीह के पास सड़क दुर्घटना, दो महिला व एक पुरूष घायल

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चांडिल : थाना अंतर्गत भुईयांडीह के पास टाटा सूमो वाहन संख्या JH 05 Q – 4814 पुलिया में चढ़ गया। गाड़ी में सवार दो महिला गंभीर व दो लोग हल्की रूप से घायल हो गया। सूमो पुलिया के नीचे गिरता तो बहुत बड़ा दुर्घटना होने की संभावना था।

तत्काल एचएलएम इंटरप्राइजेज के एम्बुलेंस में घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया। तत्काल घटना स्थल में आजसू के केंद्रीय सचिव सह जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो के अनुज देबराज महतो, अमित महतो, सुमित महतो, सुजीत महतो, मनोज मंडल आदि पहुंच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ईलाज के लिये भेजा।। घटना रविवार सुबह लगभग करना करीब 9:30 बजे की बताया जा रहा है।

सूमो वाहन चालक ने बताया कि जमशेदपुर के डिमना से चांडिल डैम के लिए पिकनिक मनाने जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आते हुए कॉन्टेनटर वाहन ने सूमो को सीधी टक्कर मारने वाला था। सूमो को सड़क के बायें निजी साइड में बचाने के क्रम में पुलिया में चढ़ गया।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment