क्षेत्रीय न्यूज़

दिव्यांग बूढ़े व्यक्ति की मदद को सामने आए स्थानीय नेता

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

पोटका प्रखंड अंतर्गत म मांटकु गांव के रहने वाले सुबल चंद्र भकत,( पिता – स्व. नकुल चंद्र भकत, ) कुछ महीनों पहले से पैरालाइसिस हो जाने के कारण उनके बायें तरफ के संपूर्ण अंग अपाहिज हो चुका है. गरीबी के कारण बर्तमान ग्रामीण ईलाज ही चल रहा है. चलने फिरने में अक्षम होने के कारण उनके पत्नी के द्वारा पोटका के जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल, से एक व्हील चैयर दिलवाने तथा दिव्यांग पेंसन दिलवाने की अनुरोध कि गई. आज श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के निदेश पर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल पीड़ित सुबल भकत के घर पँहुचे तथा सारी वस्तुस्थिति से अवगत होकर – उन्हें जरुरत की सारी कागजातें तैयार करवा कर व्हील चैयर तथा दिव्यांग पेंसन दिलवाने की हर मुमकिन सहयोग करने की भरोसा दिये. श्री मंडल के साथ तरणी सेन दास, अबनी महातो, कृष्ण चंद्र भकत उपस्थित थे.

 

“व्यक्त किए गए और लिखे गए विचार अथवा खबर पत्रकार के स्वयं के हैं। आजाद खबर द्वारा हूबहू खबर को छापी गई है।”